तेहरान पर बम बरसा रहा इजरायल, लेबनान में भी हमले तेज

ईरान बोला- अमेरिका को भी भुगतना होगा परिणाम

तेहरान/एजेंसी। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 25वां दिन है। इजरायल ने लेबनान और फलस्तीन में मिसाइल हमला किया है। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी दी है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर लेबनान और गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, तो वह इजरायल पर बेरोकटोक हमले करेंगे। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान पर रात भर हवाई हमले किए हैं, जिसमें ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल रखने की जगहों और कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया है। इजरायली सेना का कहना है कि इन हमलों में तेहरान में I आईआरजीसी के दो इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय की एक इमारत भी शामिल है।
‘इजरायल में बरसाएंगे आग’
ईरान के आईआरजीसी ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि वह मौजूदा युद्ध जैसे हालात का फायदा उठाकर लेबनान और फलस्तीन में आम नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है। ईरान की आईआरएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईआरजीसी ने कहा कि अगर इजरायल के ऐसे हमले जारी रहे, तो वह उत्तरी इजरायल और गाजा के पास के इलाके में मौजूद इजरायली सैनिकों पर बिना किसी रोक-टोक के जोरदार मिसाइल और ड्रोन हमले करेंगे।
‘दलदल में फंस रहा अमेरिका’
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक सीनियर अधिकारी और तेहरान की ताकतवर एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को भी चेतावनी दी है।
मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान अरब की खाड़ी में उसके जहाज़ों को डुबो देगा। सरकारी आईआरएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक रेजाई ने कहा, ‘अमेरिका को बचाने की आखिरी समयसीमा नजदीक आ रही है और अमेरिका के पास इस दलदल से निकालने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button