जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसईसीएल को मिला वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026

खान जल के सदुपयोग के लिए नई दिल्ली में माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा दिया गया पुरस्कार

नई दिल्ली। जल संरक्षण एवं औद्योगिक जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत “Integrated Industrial Water Management & Stewardship Award” से सम्मानित किया गया है। आज दिनांक 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री राज भूषण चौधरी के करकमलों से प्रदान किया गया। एसईसीएल की ओर से यह पुरस्कार कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र द्वारा ग्रहण किया गया।
एसईसीएल को यह सम्मान Mine Water Utilization Scheme के माध्यम से खान जल के प्रभावी उपयोग हेतु प्राप्त हुआ है। इस पहल के जरिए आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को कम करते हुए स्थानीय किसानों को सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजनाओं के माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button