नदी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के भुरूही गांव में शुक्रवार सुबह नदी में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भुरूही गांव निवासी सोनू पाल का छह वर्षीय पुत्र अंश कुमार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने साथियों के साथ घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित ससुर खदेरी नदी के किनारे खेलने गया था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ खेल रहे बच्चों ने दौड़कर घर पहुंचकर मां नीलू देवी को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला।
अंश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से मां नीलू देवी और छोटे भाई प्रियांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पिता सोनू पाल रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं और देर शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button