थानेदार की बेवफाई से बिखरी ज़िंदगी, शादी का भरोसा देकर 8 साल तक बनाए रखा संबंध, फिर दूसरी लड़की से गुपचुप रचा ली शादी

पटना/एजेंसी। बिहार की राजधानी पटना से प्यार, भरोसा और रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पटना के पटेल नगर में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी राहुल कुमार पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि बैरगनिया में तैनात थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने करीब 8 साल तक उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए रखा, लेकिन 9 मार्च को चुपचाप किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।
पीड़िता के अनुसार, जब उसे इस शादी की जानकारी मिली तो वह पूरी तरह टूट गई। उसने आरोप लगाया कि इतने लंबे समय तक रिश्ते में रखने के बाद युवक ने अचानक उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल कुमार फिलहाल सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में थानाध्यक्ष (एसएचओ) के पद पर तैनात है।
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
मामले में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें थाना प्रभारी और उनकी कथित प्रेमिका साथ नजर आ रहे हैं। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
“न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी”
इसके अलावा, पटना के शास्त्री नगर थाना में भी इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button