कनपुरवा पावर हाउस क्षेत्र में बिजली चोरों पर कड़ा प्रहार, मचा हड़कंप

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनपुरवा पावर हाउस में नवनियुक्त जेई धीरेन्द्र सिंह ने चार्ज संभालते ही बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान दो अवैध टावर पकड़े गए, जिनकी बिजली पहले बकाया बिल के कारण विभाग द्वारा काट दी गई थी जानकारी के अनुसार, बिल बकाया होने पर पूर्व में विभाग ने इन टावरों की लाइन काट दी थी, लेकिन इसके बावजूद चोरी से केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मंगलवार को जेई धीरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ छापा मारा, जिसमें दोनों टावरों पर दोबारा केबल जुड़ी पाई गई जेई ने मौके पर ही अवैध केबल को कटवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस संबंध में जेई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व मे बिजली का बिल बाकी था और लाइन काट दी गई थी जो अब चोरी से चला रहे थे उपायुक्तों की जांच कर एफआईआर दर्ज करा कर आवश्यक कार्य की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button