अमेरिकी म्यूजियम में लगेगा हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों की विशेष प्रदर्शनी

वाशिंगटन/एजेंसी। हिंदू डिवोशनल प्रिंट्स, 1860-1930′ शीर्षक से आयोजित इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक दुर्लभ चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें 1860 से 1930 के बीच बनाया गया था। संग्रहालय के अनुसार, ये चित्र भारत में कोलकाता, पुणे और मुंबई के पुराने प्रिंटिंग प्रेसों में तैयार किए गए थे। उस दौर में आधुनिक छपाई तकनीक के प्रसार से देवी-देवताओं के रंगीन चित्र बड़ी संख्या में छपने लगे थे। प्रदर्शनी में लगभग 120 कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं।
इनमें देवी दुर्गा, काली और भगवान शिव से जुड़े कई लोकप्रिय चित्र शामिल हैं। कुछ चित्र पारंपरिक लकड़ी के ब्लाकों से छापे गए हैं, जबकि कुछ रंगीन क्रोमोलिथोग्राफ प्रिंट के रूप में तैयार किए गए हैं। संग्रहालय के मुताबिक ये चित्र भारतीय धार्मिक आस्था के साथ-साथ उस समय के सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों की झलक भी पेश करते हैं। यह प्रदर्शनी चार चरणों में आयोजित की जाएगी और 27 जून 2027 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी के दौरान 20 मार्च को दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की धार्मिक कला पर एक विशेष व्याख्यान भी होगा, जिसमें भारत के न्यूयार्क स्थित महावाणिज्य दूत भी शामिल होंगे




