एचसीएस नीतीश सेलपाड़ का बरवाला में हुआ जोरदार स्वागत

बरवाला/ हरियाणा। एचसीएस बन कर बरवाला विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नीतीश सेलपाड़ का कस्बे में पहुंचने पर कस्बावासियों ने भव्य स्वागत किया। नीतीश सेलपाड़ परीक्षा पास करने के बाद पहली बार बरवाला पहुंचे थे। सोमवार देर शाम आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ बरवाला वासियों ने नीतीश सेलपाड़ का हौसला बढ़ाया। इस दौरान लक्ष्मी विहार कॉलोनी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव सतीश गिल ने नव चयनित एचसीएस नीतीश सेलपाड़ को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्मान समारोह में युवाओं को प्रेरित करते हुए एचसीएस नीतीश सेलपाड़ ने कहा कि यदि युवा कुछ करने करने की ठान लें तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। बस अपने टारगेट पर फोकस पूरी तरह से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए, इनमें टाइम वेस्ट नहीं करना चाहिए और फोन के माध्यम से शिक्षा संबंधी कोई अच्छी जानकारी ही हासिल करनी चाहिए। युवाओं को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि पढ़ाई करते पूरे फोकस के साथ पढाई करे। इस दौरान एचसीएस नीतीश सेलपाड़ ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अगर कम रैंक आए तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अच्छे तरीके से परीक्षा की दोबारा तैयारी करके अव्वल अंक हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता अंजू देवी व पिता नरेश सेलपाड़ को दिया है। एचसीएस ने कहा कि माता-पिता से पूरा सपोर्ट मिला है। ध्यान हो कि हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा में प्रदेश में छट्टा स्थान प्राप्त करने वाले नीतीश सेलपाड़ इससे पहले आईएएस/यूपीएससी की प्राथमिक परीक्षा के लिए चण्डीगढ़ ही डटे हुए थे। एचसीएस नीतीश सेलपाड़ के बरवाला में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन सम्मान समारोह में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के नवनियुक्त सदस्य साधुराम जाखड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव सतीश गिल, सुपर माइंड ब्रेन के सीईओ सतीश सरोहा, साधुराम जाखड़, डा. राममेहर सेलपाड़, डा. अमित सेलपाड़, सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बल्ली चांगल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सेन, प्रेम सिंह जांगड़ा, प्रताप सिंह जागड़ा, सुभाष सोनी, डा. शिव कुमार शर्मा, विजेंद्र सेन, विनोद कुमार राजली, सुभाष गिल, सुशील कुमार, मोहित, सुरेश सोनी, दयानंद जांगड़ा, पालेराम पूनिया, बलवान पूनिया, जतिन सोनी, नानक सोनी, जसबीर गिल, नवीन गिल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कई नौकरियों के टेस्ट कर रखे हैं क्लियर
23 वर्षीय नीतीश सेलपाड़ एचसीएस की परीक्षा पास करने से पहले क्लर्क पद पर कार्यरत है। नीतीश सेलपाड़ ने इससे पहले भी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर का पेपर क्लियर किया था, पर उसने यह नौकरी ज्वाइन नहीं की थी। तब उसने क्लर्क की नौकरी करते हुए एचसीएस व यूपीएससी की परीक्षा को ही टारगेट किया। बकौल नीतीश उसका यूपीएससी का पहला पेपर बहुत अधिक अच्छा हुआ है, और वह गांव में पहला आईएएस बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।




