वानखेड़े, सेमीफाइनल और इंग्लैंड… 39 साल बाद फ‍िर दोहराई जाएगी वही कहानी या मुंबई बनेगा टीम इंड‍िया का ‘बदलापुर’

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 कप दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल जीतकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। आज दूसरी टीम का फैसला होगा। इस बीच टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो इतिहास रचे। टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक केवल श्रीलंका की टीम ऐसा काम कर पाई है, जो अब टीम इंडिया के भी पास मौका है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या है, जो टीम इंडिया ने ​अगर किया तो इतिहास रच दिया जाएगा।
केवल एक ही बार होस्ट नेशन ने खेला है टी20 विश्व कप का फाइनल
दरअसल साल 2007 से लेकर अब तक जो टी20 विश्व कप हुए हैं, उसमें केवल एक ही बार ऐसा हुआ है कि कोई होस्ट देश इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। अब दूसरी बार टीम इंडिया के पास ऐसा करने का मौका है। साल 2012 में टी20 विश्व कप की मेजबानी श्रीलंका के पास थी और शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालां​कि फाइनल में जब उसकी भिड़ंत वेस्टइंडीज से हुई तो वहां उसे हार का सामना करना पड़ा। यही वो मौका था, जब एक मेजबान देश टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बिल्कुल करीब था, लेकिन श्रीलंकाई टीम चूक गई।
टीम इंडिया के पास इतिहास दोहराने का शानदार मौका
अब टीम इंडिया आज टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच जीतते ही श्रीलंका जैसा कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी, लेकिन इसके लिए उसे इंग्लैंड की बाधा पार करनी होगी। वहीं टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचकर न्यूजीलैंड को हराकर खिताब भी जीत जाती है तो फिर ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली टीम ​बन जाएगी।
भारत​ पहली बार खिताब जीतने वाला होस्ट नेशन भी बन सकता है
अभी तक टी20 विश्व कप के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई होस्ट नेशन इस टूर्नामेंट को जीत सकी हो, अब भारत के पास ऐसा करने का मौका है। वहीं टी20 विश्व कप में कभी ऐसा भी नहीं हुआ है कि कोई टीम बैक टू बैक दो बार खिता जीतने में सफल रही हो। भारत के पास पहली बार ये कारनामा करने का भी मौका रहेगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं, पहले ही टूर्नामेंट में वे अपनी टीम को सेमीफाइनल में तो लेकर आने में कामयाब हो गए हैं। अब आगे का सफर कहां तक जाएगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button