दुनिया के नेटवर्क से दूर रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री! गुरु आज्ञा से बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में रहकर करेंगे गुप्त साधना

भोपाल/एजेंसी। सनातन का झंडा बुलंद करने वाले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे। वे किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे। न धाम पर रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही दिव्य दरबार लगेगा। इतना ही नहीं वे मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गायब रहेंगे। इस दौरान वे किसी के संपर्क में भी नहीं होंगे। आखिर शास्त्री कहां जा रहे हैं, क्या करेंगे, आइये जानते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार और सनातन हिन्दू राष्ट्र के लिए पहचाने जाते हैंं। वे आगामी मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाएंगे और एकांतवास में साधना करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री हर तरह के संपर्क से कटकर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे। बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी थी।
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वरधाम में बीते दिनों अपने कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि जो पा लिया है, उसे साधने के लिए साधना जरूरी है। उन्हें अपने गुरु से आज्ञा और प्रेरणा मिली है। वे आगामी मई के महीने में उत्तराखंड जा रहे हैं। वहां बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों में वे साधना करेंगे। इस दौरान वे हर तरह के संपर्क से कटे रहेंगे। किसी से मेल-मुलाकात नहीं होगी। न ही फोन पर संपर्क में रहेंगे।
बद्रीनाथ के पहाड़ों पर गुप्त साधना पर जाने से पहले धीरेंद्र शास्त्री 8 देशों की विदेश यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे बागेश्वरधाम में कैंसर अस्पताल के निर्माण और यहां विदेशी डॉक्टर्स लाने के लिए विदेश यात्राओं पर जा रहे हैं। वे कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को यहां लाने के लिए अनुबंध करेंगे। ताकि अस्पताल शुरू होने के साथ ही मरीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की इलाज की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button