कौशाम्बी पुलिस की अनोखी पहल,हर रविवार स्वच्छता अभियान से बदल रही थानों की तस्वीर

एसपी राजेश कुमार का सख्त संदेश— स्वच्छता ही अनुशासन की पहली शर्त

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जनपद में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की पहल पर चल रहा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान अब एक मजबूत परंपरा का रूप ले चुका है। हर रविवार की तरह इस रविवार को भी जनपद के सभी थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्तर पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर थाना परिसर, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय परिसरों की गहन सफाई की। परिसर में जमा कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर पूरे वातावरण को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यसंस्कृति का स्थायी हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं अनुशासित कार्यस्थल से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों व शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक रविवार नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किए जाते रहेंगे और इसकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। कौशाम्बी पुलिस की यह पहल प्रशासनिक प्रतिबद्धता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का स्पष्ट संदेश दे रही है, जिससे थानों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button