होली से पहले आपकी जेब को झटका, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, हवाई यात्रा भी महंगी

नई दिल्ली/एजेंसी। नई दिल्ली। हर महीने कुछ न कुछ आर्थिक बदलाव होते रहते हैं। जो हमारे मासिक खर्च को प्रभावित करते हैं। हर महीने की तरह मार्च 2026 में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर देखने को मिलेगा।
दरअसल, एलपीजी सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिम, यूपीआई के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं आज मार्च 2026 से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
कॉमर्शियल सिलेंडर होगा महंगा
हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं। लेकिन 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है।
रेलवे टिकट
रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी यूटीएस एप आज 1 मार्च से बंद हो रहा है। आज से जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।
सिम बाइंडिंग का नियम
डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का निमय ला रही है। इस नियम तहत ट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप यूपीआई की तरह की आपके सिम से लिंक रहेंगे। फोन से सिम निकालते ही ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।
यूपीआई पेमेंट
1 मार्च से यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ यूपीआई पिन से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।
बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम
देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियम के आने से बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लग जाती है।
सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ के रेट
पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा हर महीने टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के साथ सीएनजी और पीएनजी के दामों में बदलाव किया जाता है। संभावना है कि 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिले।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतों 5,500 रुपये का इजाफा किया है। इन कीमतों के बढ़ने से आने वाले दिनों में हवाई सफर महंगा हो सकता है। एटीएफ के सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button