बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर, पुलिस की आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई

Encounter of Akshay Shinde, accused of Badlapur case, police retaliated in self-defense

मुंबई/एजेंसी। मुंबई से सटे ठाणे के बदलापुर कांड के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस बदलापुर स्कूल कांड के अलावा दो अन्य मामलों में उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए तलोजा जेल लेने पहुंची थी। पुलिस की सुरक्षा में आरोपी ने रिवाॅल्वर छीनकर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। इसमें अक्षय शिंदे की मौत हो गई। अक्षय शिंदे को ठाणे के बदलापुर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न में मामले में अरेस्ट किया गया था। ठाणे के पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत में इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि अक्षय शिंदे ने रिवॉल्वर छीन कर आत्महत्या की कोशिश की।
ठाणे पुलिस सेजो प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक टीम अक्षय शिंदे को पुलिस तलोजा जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही थी। जब शिंदे पुलिस की गाड़ी में बैठा था तभी उसने एक पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीन ली और तीन राउंड फायरिंग की। इसमें साथ में बैठे पुलिस अधिकारी के साथ एक एसआईटी मेंबर जख्मी हो गया। पुलिस ने इसके जवाब में जब फायरिंग की तो एक गोली अक्षय शिंदे को लगी। इसके बाद पुलिस घायल पुलिस अधिकारी के साथ अक्षय शिंदे को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अक्षय शिंदे को कलवा के अस्पताल में डेड घोषित किया। उसे अगस्त महीने में तीन और चार साल की दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न में अरेस्ट किया गया था।
ठाणे पुलिस ने दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे को एक अन्य मामले में ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। पुलिस उसे बदलापुर लेकर आ रही थी। रास्ते में पुलिस पर फायरिंग के बाद उसका एनकाउंटर हुआ। अक्षय शिंदे की पत्नी ने उसके ऊपर आप्राकृतिक ढंग से सेक्स करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अक्षय शिंदे की दोनों पत्नियों ने केस दर्ज कराए थे। बदलापुर स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण के मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। इस मुद्दे पर महाविकास आघाडी ने महाराष्ट्र बंद भी बुलाया था जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद वापस लेना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button