गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ‘मौत’ का गहरा गड्ढा

पानी भरने से बढ़ा हादसों का खतरा, रोज गुजरते हैं स्कूल के बच्चे

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में इंदिरापुरम के शक्तिखंड-2 में छह फीट गहरे गड्ढे से लोगों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की है। प्रयाम सक्सेना ने बताया कि प्लॉट नंबर-1 लगभग छह फीट गहरा खुला गड्ढा बना हुआ है, जिसमें पानी भरा हुआ है।
उन्होंने बताया कि यह गड्ढा सुरक्षा के लिए अत्यंत खतरनाक स्थिति उत्पन्न कर रहा है। यहां गड्ढे के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग या सुरक्षा चिह्न (डिमार्केशन) नहीं लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गड्ढा एक स्कूल के पास है, जहां से बच्चे गुजरते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जलभराव होने से मच्छर बढ़ रहे हैं और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। नगर आयुक्त को लिखे पत्र में बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने, गड्ढे में भरे पानी की निकासी करा इसे भरवाने की मांग की गई है। वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि टीम को भेजकर मौके पर काम कराया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button