अलीगढ़ में प्रपोज डे पर मुस्लिम युवक ने किया प्रपोज, हिंदू लड़की ने चप्पलों से पीटा

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले में प्रपोज डे पर बीच सड़क पर एक हिंदू लड़की को प्रपोज करना मुस्लिम युवक को भारी पड़ गया। लड़की ने युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। रास्ते में रोककर बीच सड़क पर मुस्लिम युवक इरफान ने हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मामला मुस्लिम समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पूर्व मेयर शकुन्तला भारती हिंदूवादी कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंच गईं। सासनी गेट थाना के खाईडोरा इलाके की घटना।
मिली जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी दिन रविवार को वैलेंटाइन डे वीक पर आज प्रपोज डे के दौरान एक मुस्लिम युवक इरफान ने हिंदू लड़की के पीछे बाबू सोना कह कर भाग रहा था और लड़की को प्रपोज कर रहा था। युवक की इस हरकत से परेशान होकर लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक इरफान की चप्पलों से पिटाई कर दी। लड़की को युवक की पिटाई करते देख भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और फिर लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक इरफान को पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इरफान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी भुजपुरा नगर कोतवाली कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करती है। लड़की ने युवक की इन हरकतों की शिकायत पहले भी परिजनों से कर चुकी थी। वहीं, आज जब लड़की जयगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची थी, तभी आरोपी युवक इरफान ने लड़की को बाबू सोना कहकर रोकते हुए प्रपोज कर दिया।
मुस्लिम युवक इरफान द्वारा सरेआम लड़की से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी हिंदूवादी नेताओं को हो गई। पूर्व मेयर शकुन्तला भारती हिंदूवादी कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंच गईं और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button