संभल में 50 मुस्लिम परिवारों को घरों से बाहर निकाला गया, चंदौसी नगर पालिका ने की कार्रवाई

संभल/उत्तर प्रदेश। यूपी के संभल में कांशीराम आवासीय कॉलोनी में विगत 12 सालों से अनधिकृत रूप से रह रहे करीब 50 मुस्लिम परिवारों को बेदखल कर दिया गया है। ये मामला चंदौसी नगर पालिका से संबंधित बताया जा रहा है।
चंदौसी नगर पालिका और प्रशासन की टीम आरपीएफ जवानों के साथ दोपहर दो बजे चंदौसी कस्बे के लक्ष्मणगंज स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंची। नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में लगभग तीन घंटों तक चली कार्रवाई का चाबुक चला। इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के ब्लॉक में 12 मकानों को पूरी तरह खाली कराते हुए पालिका का ताला डाला गया।
वहीं, उक्त कार्रवाई के बीच प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा। पुरुष मौके नदारद नजर आए, जबकि महिलाओं ने प्रशासन की टीम से मकान खाली करने के लिए कुछ समय की मांग की। प्रशासन ने मोहलत नहीं दी और कार्रवाई जारी रखी।
मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉलोनी में कुल 108 मकान बने हुए हैं और अभी तक इनका कोई आवंटन नहीं हुआ है। वहीं, खाली कराए गए आवासों में लोग अनधिकृत तौर पर सालों से निवास कर रहे थे। ईओ नगर पालिका का कहना है कि मुस्लिम ही नहीं अन्य लोग भी यहां अवैध तरीके से निवास कर रहे थे। आवास आवंटन होने के बाद वास्तविक पात्र लाभार्थियों को दिए जाएंगे, ताकि योजना का जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सके।

sambhal News 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button