दिल्ली में 59 लाख पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त, संकट में आए लोग

Registration of 59 lakh old vehicles cancelled in Delhi, people in trouble

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन विभाग ने उम्र पूरी कर चुके 59 लाख पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। मगर विभाग ऐसी कोई व्यवस्था नहीं खड़ी कर सका है कि लोग अपने पुराने वाहन को इलेक्ट्रिक में बदल सकें। हालांकि कहने के लिए विभाग ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल इन वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने का एक विकल्य जनता को दे दिया है, मगर पांच साल बाद भी विभाग जहां का तहां खड़ा है। लोग पूछ रहे हैं कि कहां लगवाएं अपने पुराने वाहन में इलेक्ट्रिक किट। सच्चाई यह है कि यह पूरा मामला अभी विभाग और कंपनियां के बीच बैठकों तक ही सीमित रह गया है।
इस याेजना को लेकर परिवहन विभाग ने 2019 में बैठक बुलाई थी, तथा इस मुद्दे पर उनकी राय ली थी।उस समय करीब 11 कंपनियों ने इस मुद्दे पर अपनी सहमति जताते हुए आगे आने की बात कही थी।परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक किट लगाने वाली इन कंपनियां का पैनल बना दिया था। कंपनियों ने दावा किया कहा है कि उन्होंने कारों और दोपहिया में इसका ट्रायल किया है जो सफल रहा है।विभाग के अधिकारी ने कहा है कि इस प्रयोग को लेकर सकारात्मक सोचने की जरूरत है। कुछ समय की बात है कि हम कारों को डीजल से इलेक्ट्रिक में करवाना शुरू करवा देंगे। इसके लिए 11 कंपनियों का पैनल बनाया गया है।कंपनियों के संपर्क नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं लोेग उनसे संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।मगर योजना आगे नहीं बढ़ सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button