मुंबई में लिफ्ट में गैस से भरे गुब्बारों में ब्लास्ट, 2 लोग घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

मुंबई ब्यूरो। मुंबई से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग की लिफ्ट में गुब्बारों की लड़ी में अचानक विस्फोट हो गया। लिफ्ट की सीसीटीवी में यह भयानक नजारा कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है सफेद शर्ट पहने एक महिला सबसे पहले लिफ्ट के अंदर घुसती है, जिसके पास एक छोटा ट्रॉली बैग था। उसे जिस फ्लोर पर जाना था, उसने उसका बटन दबाया। उसके पीछे, एक आदमी बड़े पॉलिथीन बैग में एक दर्जन से ज्यादा गुब्बारे लिए अंदर आने की कोशिश कर रहा था।
महिला ने उसे देखा और लिफ्ट के अंदर जगह बनाई। गुब्बारे वाला आदमी अंदर घुस और एक कोने में खड़ा होने ही वाला था, तभी लिफ्ट के अंदर गुब्बारे में ब्लास्ट हो गया। आग की तेज लपट पूरे लिफ्ट में फैल गई। आग की लपटों ने कुछ देर के लिए सीसीटीवी फुटेज को ढक लिया, जिससे दोनों दिखाई नहीं दे रहे थे। अगले ही सेकंड सभी लिफ्ट से बाहर भागते हुए दिखे। गुब्बारे लाने वाला आदमी बैलेंस बिगड़ने से फर्श पर गिर गया।
सूत्रों के अनुसार दोनों आदमी और औरत गंभीर रूप से घ्याल हो गये हैं। गुब्बारे बेचने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
यह पता नहीं चला है कि उसने गुब्बारों में किस तरह की गैस भरी गई थी। बता दें, हीलियम के गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते, लेकिन हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे बहुत ज्यादा ज्वलनशील होते हैं।

मुंबई के गोरेगांव में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट के अंदर गुब्बारों में हुआ धमाका- वीडियो - mumbai balloons blast in elevator of goregaon west society tower  three injured cctv video hydrogen ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button