गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर सिहानी गेट थाने के सामने तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत की सूचना है। हादसा पुराने बस अड्डे से हापुड़ चुंगी जाने वाली लेन पर हुआ।
पुलिस का कहना है कि हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह रेलिंग तोड़ने के बाद करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरी है। पुलिस का कहना है कि कार में पिता पुत्र सवार थे। कार जागृति विहार संजय नगर निवासी प्रिंस चला रहा था।
कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे पीडब्लूडी ऑफिस परिसर में जाकर गिरी। हादसे में प्रिंस के पिता 48 वर्षीय राकेश सिंह की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में कार की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक प्रिंस का कार पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।




