रडार पर गाजियाबाद के 200 से ज्यादा ‘रीलबाज पुलिसकर्मी’, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप

लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की तैयारी

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिला कमिश्नरेट पुलिस में अब सोशल मीडिया पर एक्टिव पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस की वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर छा रहे हैं, उन पर अफसरों की निगाहें टिक गई हैं। लखनऊ की सोशल मीडिया सेल से आई एक रिपोर्ट के बाद सिस्टम में हड़कंप है। अब ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। कोई सिंघम बन रहा है तो कोई गश्त के दौरान सेल्फी ले रह है। लखनऊ से सोशल मीडिया सेल से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह पुलिस अनुशासन के खिलाफ है। ऐसे पुलिसकर्मियों पर जल्द एक्शन होगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही यूपी पुलिस के ‘रीलबाज’ पुलिसकर्मियों के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में अब भी पुलिसकर्मी रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं और सीएम की चेतावनी को हल्के में ले रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों की रील इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आएदिन खूब वायरल होती नजर आती हैं।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने अब इसे 200 से ज्यादा सोशल मीडिया एकाउंट्स की निगरानी शुरू कर दी है। जिले में तैनात ये पुलिसकर्मी सोशल मीडिया के जरिए अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा रहे हैं। कुछ पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है और अब फिर नई लिस्ट तैयार की जा रही है। लखनऊ की रिपोर्ट आने के बाद हर थाने को आदेश दिए गए हैं कि अपने अपने स्टाफ की सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच करें।
वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर कोई वर्दीधारी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर फिजूल की हरकत करते पाया गया, तो इसे अनुशासनहीनता मानी जाएगी और उसे पर कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे में गाजियाबाद के रील लवर्स पुलिसकर्मियों के दिन मुश्किल में है। अगले कुछ दिनों में सिस्टम के भीतर से कुछ नाम बाहर आ सकते हैं और तब तक एक्शन तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button