दिल्ली के नरेला में भवानी बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग
गोली लगने से बिल्डर का सहयोगी घायल

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने एक बिल्डर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। गोली से टूटे कांच के टूटे टुकड़े लगने से बिल्डर का सहयोगी घायल हो गया। गनीमत रही कि गोलीबारी किसी को नहीं लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के चार खोखे बरामद की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद किसी संगठित गिरोह की ओर से वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुुलिस उपायुक्तत हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 14 सितंबर की दोपहर सफियाबाद रोड स्थित भवानी बिल्डर्स के कार्यालय पर गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ नरेला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वहीं, जांच में पता चला कि वह बिल्डर जगमाल सिंह का कार्यालय है। वारदात के समय उनके सहयोगी राजेश कौशिक कार्यालय में मौजूद थे। राजेश ने पुलिस को बताया कि बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय पर करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। इसके चलते कार्यालय की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया।
इस दौरान टूटे हुए शीशे राजेश के हाथ में लगे और वह घायल हो गए। गोलीबारी के बाद आरोपित बदमाश मौके से फरार हो गए। क्राइम व स्थानीय पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि रविवार की शाम 4:30 बजे वह अपने घर पर थे। तभी कार्यालय में मौजूद लड़के अनिल ने फोन पर जानकारी दी कि ऑफिस पर गोलियां चली है। जानकारी मिलते ही घर से भागता हुआ कार्यालय पहुंचा। फिर इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उनसे न तो कोई फिरौती मांगी गई है और नहीं किसी से कोई रंजिश है। पिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।




