सरदार वल्लभ भाई पटेल के परिवार के साथ पीएम मोदी ने खिंचवाई फोटो

अहमदाबाद/एजेंसी। देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस की भव्य परेड हुई। एकता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौह पुरुष के 150वें जन्मदिन पर विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके साथ एक फोटो की खिंचवाई। यह पहला मौका है जब पूरा परिवार एक साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम मोदी के साथ नजर आया। नडियाद में जन्में सरदार पटेल आणंद के करमसद स्थित घर में बड़े हुए, लेकिन पिछले काफी सालों से उनके परिवार के सदस्य सुर्खियों से दूर निजी जीवन जी रहे हैं। कई सदस्य विदेश में रहते हैं।
नडियाद में जन्म, आणंद में हुए बड़े
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने के बाद 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली थी। परिवार में उनके मुख्य वंशज उनके पुत्र दह्याभाई पटेल थे। उनका निधन 1973 में हो गया था। उनकी पुत्री मणिबेन पटेल की मृत्यु 1979 में हुई। वह अविवाहित रहीं। सरदार पटेल के वंशज राजनीति से दूर रहते हुए सामान्य जीवन जीते हैं। वे सार्वजनिक जीवन से परहेज करते हैं। पैतृक घर भी स्मारक की तरह है। उसे लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। 31 अक्टूबर 2025 को उनकी 150वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्टैच्यू पर पहली बार उनके परिवार के सदस्य इकट्‌ठा हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। ऐसा कहा जाता है कि सरदार पटेल के पूरे विस्तारित परिवार (भतीजे-भतीजियां) में 30-35 सदस्य हैं, लेकिन प्रमुख सदस्यों में कुल पांच सदस्य ही हैं।

Sardar patel Family members at Statue of Unityसरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर केवडिया पहुंचे परिवार के सदस्य।

सरदार पटेल के परिवार में कौन-कौन?
1. गौतम दह्याभाई पटेल: सरदार पटेल के पौत्र हैं। उनकी उम्र 80 साल है। वह दह्याभाई के बेटे हैं। वह वडोदरा में रहते हैं। राजनीति से दूर रहते हुए सामान्य जीवन जीते हैं। 2025 के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। परिवार के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि दी।

2. डॉ. नंदिनी पटेल: सरदार पटेल के पौत्र गौतम पटेल की पत्नी हैं। उनकी उम्र करीब 75 साल के आसपास है। वह गौतम के साथ वडोदरा में रहती हैं। 2025 में केंद्र सरकार की 150वीं जयंती समिति में सदस्य चुनी गईं। वह राजनीति से दूरी बनाए रखती हैं।

3. केदार गौतम पटेल: गौतम के पुत्र और सरदार पटेल के परपोते हैं। 47 साल के केदार अमेरिका में रहते हैं, लेकिन 2025 में 150वीं जयंती समारोह के लिए भारत लौटे। केदार अमेरिका में व्यवसाय से जुड़े हैं।

4. रीना पटेल: केदार पटेल की पत्नी हैं। 47 साल की रीना पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। केदार और रीना के एक बेटी है। बेटी का नाम करीना केदार पटेल है। बेटी की उम्र करीब 13 साल है।

5. करीना पटेल: 13 साल की करीना लौह पुरुष सरदार पटेल के परिवार की चौथी पीढ़ी की सदस्य हैं। करीना देश के इस गौरवशाली परिवार की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं।

परिवार में कुछ अन्य सदस्य भी
सरदार पटेल के विस्तारित परिवार के सदस्यों में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। इनमें समीर इंद्रकांत पटेल (68) गौतम के चचेरे भाई हैं। उनकी पत्नी रीता एस पटेल हैं। जिनकी उम्र 66 साल है। वे भी 2025 समारोह में शामिल हुए। ये भतीजे की संतान हैं, इसलिए अप्रत्यक्ष वंशज हैं। इसके अलावा धीरुभाई पटेल ग्रैंडनेप्यू हैं। उनकी उम्र लगभग 97 साल है। जो 150वीं जयंती समिति में शामिल हुए। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई के परिवार ने हमेशा राजनीतिक या सार्वजनिक उपस्थिति से दूरी बनाई है। 2018 में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन में भी वे अनुपस्थित रहे थे। वे सरदार पटेल मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से उनकी विरासत को संरक्षित रखते हैं। विट्ठल भाई पटेल सरदार पटेल के बड़े भाई थे। गांधीनगर स्थित गुजरात विधानसभा भवन का नाम विट्ठल भाई पटेल भवन ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button