कक्षा 8 की छात्रा को एक दिन के लिए बनाए गया खण्ड शिक्षा अधिकारी

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु विशेष पहल की गई। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय चक बबुल्लापुर की कक्षा 8 की छात्रा सावित्री देवी को एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी विजयीपुर बनाया गया।
सावित्री ने जिम्मेदारी संभालते हुए प्राथमिक विद्यालय विजयीपुर प्रथम एवं द्वितीय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता चेक की, रजिस्टरों का अवलोकन किया और बच्चों की उपस्थिति देखी। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में 80% से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। एक दिन की बीईओ बनीं सावित्री देवी ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।




