फरीदाबाद में 3 साल की मासूम से रेप का प्रयास, रोने लगी तो ब्लेड से काटी गर्दन

फरीदाबाद। सेक्टर-58 की राजीव कॉलोनी में पड़ोसी ने तीन साल की बच्ची का यौन शोषण करने का प्रयास किया। बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को थैले में रखकर वॉशरूम में छुपा दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने 47 साल के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पता चला कि मंगलवार को बच्ची बाहर खेल रही थी तो आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट-नमकीन के बहाने घर पर बुलाया और वारदात की कोशिश की।
राजीव कॉलोनी में एक परिवार में दो बच्चों में तीन साल की बड़ी बेटी थी। पिता रोज की तरह काम पर चले गए, जबकि मां घर में ही थी। बेटी मंगलवार दोपहर लापता हो गई। मां ने बच्ची को तलाश करना शुरू कर दिया, लेकिन पता नहीं चल पाया। मां ने अपने पति को कॉल कर बच्ची के बारे में बताया तो वह घर पहुंच गए। बच्ची का पता नहीं चल पाया तो रात नौ बजे सेक्टर-58 थाना पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अनूप सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। उधर, कॉलोनी के लोग भी बच्ची को तलाशने में जुटे हुए थे। तलाश के दौरान ही वारदात का पता चला।
बाथरूम में बड़े थैले में छिपाया था शव
पीड़ित के घर के पास ही एक मकान में दो किराएदार रहते हैं। एक मजदूरी करता है तो दूसरा कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी में काम करने वाला शख्स रात 9:30 बजे ड्यूटी से कमरे पर पहुंचा। वह फ्रेश होने के लिए बॉथरूम में गया, जहां उसने एक थैला पड़ा देखा। बाहर पुलिस व अन्य लोगों की भीड़ थी। उसने पुलिस को बताया कि बाथरूम में एक थैला पड़ा है। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में उस थैले को देखा तो उसमें बच्ची का शव मिला। परिजनों ने बच्ची की पहचान कर ली।
ब्लेड से गर्दन पर किया वार
पुलिस ने मौके से एक ब्लेड बरामद किया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की गर्दन पर वार करके हत्या की गई है। पुलिस को कमरे में रह रहे एक अन्य किराएदार पर शक हुआ। पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ करती, उससे पहले वह पुलिस को देखकर छत पर चढ़ा और छलांग ला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि इसी व्यक्ति ने बच्ची के साथ यौन शोषण का प्रयास किया। बच्ची रोने लगी तो हत्या कर दी। उसने हत्या की बात स्वीकार ली है। पुलिस अभी मामले में अधिक जानकारी देने से बच रही है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button