हाथ में तिरंगा लेकर बीच सड़क टीआई ने किया डांस

इंदौर,(मध्य प्रदेश)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्यप्रदेश में भी 15 अगस्त के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इंदौर पुलिस ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आम लोग इस यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान बीच सड़क पर एक ऐशा वाक्या हुआ कि तिरंगा यात्रा रोककर हर कोई इस नजारे को देखने लगा। दरअसल, इंदौर के गांधीनगर थाने पर पदस्थ हुए टीआई अनिल यादव तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गीतों पर डांस करने लगे। उनके डांस करने की शैली देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बाद में वहां मौजूद हर एक पुलिसकर्मी और आम लोग भी देशभक्ति गीतों पर थिरकने लगे। टीआई यादव पहले भी इंदौर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस दौरान भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। कुछ वर्ष पहले इंदौर में ही पदस्थ थे उस समय भी उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। जिन्हें काफी पंसद किया गया था।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
देश भक्ति गीतों की धुन पर झूमने वाले गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखकर देशभक्ति से जुड़े कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। इंदौर के मुसाखेड़ी चौराहे पर इंदौर पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। यादव के देशभक्ति गानों पर डांस के बाद कार्यक्रम का पूरा माहौल ही बदल गया और कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिसकर्मी नाचने लगे। टीआई अनिल यादव हाथों में तिरंगा लेकर डांस कर रहे हैं। डांस देखकर लोग उन्हें फूलों की माला पहनाने के लिए आगे आ रहे हैं। टीआई ने जिस अंदाज में डांस किया उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button