दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को दबोचा
पकड़ा गया पाकिस्तानी हेंडलर , कर रहे थे बड़ी प्लानिंग, गजवा हिंद का था सपना

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन और आतंकी को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दिल्ली, एक मध्य प्रदेश और एक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों अभी भी दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और झारखंड में छापेमारी कर रही है। दिल्ली से आफताब और सूफियान और रांची से दानिश गिरफ्तार गया है। आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। दोनों से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ है।
रांची से दानिश को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया था। दानिश के ठिकाने से भी केमिकल और बम बनाने का सामान बरामद हुआ था। ये मॉड्यूल दिल्ली एनसीआर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार आतंकियों में दो दिल्ली- एक मध्यप्रदेश, एक हैदराबाद और एक झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पांच अभी भी हिरासत में है।
गिरफ्तार अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिंद के लिए मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाते थे और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियां करने के लिए तैयार करते थे।
उनके तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन व खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं। इस आधार पर आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
स्पेशल सेल के एडिशन सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि ये गली के युवाओं से संपर्क कर जेहाद के नाम पर उन्हें गुमराह कर रहे थे। साथ ही से सोशल मीडिया पर नजर रखते थे। अगर कोई युवा इनकी जैसी गुमराह वाली सोच वाला मिल जाता तो ये उसे पकड़ लेते थे। एडिशनल सीपी ने बताया कि संदिग्ध आतंकी हर युवा पर ऐसे ही विश्वास नहीं करते थे। ये पहले खासकर दानिश उनसे मिलता था। बातचीत कर उनकी काउंसलिंग करता फिर उन्हें मॉड्यूल में भर्ती करता।
.jpg)




