यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपनी पत्नी डिंपल वर्मा और बेटी के साथ प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

समाज सेवा कर चुके, अब भगवान का स्मरण कीजिए...पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार से बोले प्रेमानंद महाराज

मथुरा/उत्तर प्रदेश। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने गुरुवार को यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वृंदावन में प्रेमानंद के आश्रम में प्रशांत कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान प्रशांत कुमार की पत्नी आईएएस डिंपल वर्मा और बेटी भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने प्रशात कुमार से कहा कि आपने देश और प्रदेश की सेवा की है। अब आप रिटायर हो चुके हैं। समाज की सेवा कर चुके हैं। अब भगवान का स्मरण कीजिए। ऐसे कर्म कीजिए कि अगले जन्म में फिर मनुष्य बनें।
गुरुवार को वृंदावन पहुंचे प्रशांत कुमार से प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान का स्मरण सभी विपत्तियों से बचा लेता है। वहीं, पत्नी डिंपल वर्मा ने कहा कि परिवार है, बेटी है। बेटी का विवाह करना है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ये सेवा भी भगवान की सेवा है। भगवान ही परिवार की सेवा के रूप में आए हुए हैं। ऐसा मान करके प्रयास करो। भगवान ने उसका पति पहले से ही निश्चित कर दिया है। बस, हमें खोजना है। ये तो करते ही रहिए और भगवान का सुमिरन करते रहिए।
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हमारे मनुष्य जीवन का जो अंतिम फल है, वह यह है कि जब हमारा शरीर छूटे तो वह भगवान की स्मृति में छूटे। प्रशांत कुमार से प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान ने आपको सबकुछ दिया है, अब एकांत में भगवान का चिंतन जितना कर सकें, उतना श्रेष्ठ रहेगा। मुलाकात के दौरान प्रशांत कुमार, उनकी पत्नी और बेटी हाथ जोड़े प्रेमानंद के सामने खड़े रहे। प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से इसी साल 31 मई 2025 को रिटायर हुए हैं। प्रशांत कुमार तेज-तर्रार अफसरों में गिने जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button