मुरादाबाद में मेकअप इंस्टीट्यूट की आड़ में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण, महिला और उसका पति गिरफ्तार

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद पुलिस ने ब्यूटी एकेडमी की आड़ में धर्मांतरण की मुहिम चलाने की आरोपी सपना सिंह उर्फ रक्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान को हिरासत में लिया है। दोनों से आरोपों के बारे में पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पांच दिन पहले एकेडमी के ही स्टूडेंट ने डीएम से शिकायत की थी कि ब्यूटी एकेडमी की आड़ में धर्मांतरण की मुहिम चलाई जा रही है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने भी रक्षंदा खान का पुतला फूंका था।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रक्षंदा खान मूल रूप से कानपुर की निवासी है। मुरादाबाद में लैक्मे के नाम से एक ब्यूटी एकेडमी चलाती है। इसमें हेयर कटिंग से लेकर मेकअप कोर्स करती है। रक्षंदा खान पर आरोप है कि वह हिंदू छात्राओं को मुस्लिम युवकों के साथ दोस्ती करने और शादी करने के लिए प्रेरित करती है। छात्राओं का आरोप था कि रक्षंदा की ब्यूटी एकेडमी में मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने की छूट है, लेकिन हिंदू छात्र-छात्राओं को टीका, सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनकर आने पर पाबंदी है।
छात्राओं का आरोप है कि रक्षंदा खान उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती है। कहती हैं कि मैं भी पहले हिंदू थी, लेकिन अब मुस्लिम हूं। मुस्लिम लड़कों से शादी करने में कोई दिक्कत नहीं होती। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि रक्षंदा असली प्रोडक्ट के पैकिंग में नकली प्रोडक्ट भरकर बेचती है। एकेडमी में एक्सपायर प्रोडक्ट का भी यूज किया जाता है। छात्राओं का आरोप है कि रक्षंदा खान उनकी बात नहीं मानने वाली हिंदू लड़कियों को परेशान करती है। भविष्य खराब करने की कोशिश करती है। फोन छीनकर रिव्यू डलवाती है। फीस लेने के बाद भी प्रैक्टिकल नहीं कराया जाता।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्षंदा खान का पुतला फूंक कर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद एकेडमी को सील कर दिया था। रक्षंदा खान के खिलाफ एफआईआर भी लिखी गई। मुरादाबाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए रक्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button