फतेहपुर में एसपी अनूप कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी अनूप कुमार सिंह ने रिज़र्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एसपी अनूप कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित किया और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।




