आनंद विहार के स्थित कॉसमॉस अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत, 10 घायल

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्थित एक निजी कॉसमॉस अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना में एक शख्स की मौत की खबर है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार अस्पताल में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान अमित के तौर पर हुई। वह अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। आग लगने की घटना के बाद उसने खुद को दूसरी मंजिल के शौचालय में बंद कर लिया था। इसके बाद दम घुटने से मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मिली, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से सात को आनंद विहार अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button