नवरात्रि उत्सव के दौरान युवती का जीभ काटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने युवती का मुंह खुलवाया तो हुआ खुलाशा
During Navratri festival, a video of a girl biting her tongue went viral, when the police opened the girl's mouth, the truth was revealed

खरगोन/मध्य प्रदेश। जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में नवरात्रि पर मंदिर के जलकुंड में एक युवती के जीभ काटने का वीडियो वायरल हुआ था। जल कुंड लाल तो हो गया लेकिन बाद में पुलिस जांच में युवती की जीभ सही सलामत पाई गई।
नवरात्रि के पहले दिन सगुर भगुर माता बागेश्वरी शक्ति धाम परिसर में यह घटनाक्रम सामने आया। इस संबंध में वायरल हुए वीडियो में एक युवती तलवार से अपनी जीभ काट रही है। आसपास के लोग माता के जयकारे लगा रहे हैं। जुबान पर तलवार चलाने के बाद उसे माला भी पहनाई जाती है। अजीब सी चीख निकालने वाली युवती को चुनरी भी पहनाई गई।
भीकन गांव के थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि घटना का पता चलने पर युवती की तलाश की गई। ग्राम सुरवा निवासी उसे युवती के यहां पुलिस को भेजा गया। उन्होंने बताया कि जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है जुबान काटने से जल कुंड लाल हो गया। ऐसा कुछ नहीं पाया गया और जांच में युवती की जुबान पूरी तरह सुरक्षित पाई गई।
उन्होंने बताया कि उसने पिछले वर्ष भी इसी तरह की हरकत की थी। उसे समझाइश दी गई है और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने को कहा है। उधर युवती ने कहा कि उसे पता नहीं है कि कब उसने अपनी जुबान पर तलवार चलाई, दरअसल वह किसी के वशीभूत थी। युवती ने पिछले नवरात्रि पर भी तलवार से जीभ काट ली थी। हालांकि जीभ तब भी पूरी तरह सही सलामत पाई गई। तब भी पुलिस असमंजस में फंस गई थी। दरअसल, युवती को ग्रामीण माता का स्वरूप मानते हैं और गांव में उसका दरबार भी लगता है।




