सड़क पर शाहरुख खान बन रहे थे यूट्यूबर्स, पुलिस ने पकड़कर भेज दिया जेल

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए यूट्यूबर्स अलग-अलग हथकंडे अपनाने में लगे हैं। यूपी के बुलंदशहर में भी 6 यूट्यूबर्स को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, ये यूट्यूबर्स शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के किरदार की तरह मुंह पर खून रंग से रंगी पट्टी बांधे हाथ में डंडे लेकर घूमते हुए रील बना रहे थे। रील बनाते युवकों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मामले में ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने 6 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है।
मामला बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना इलाके का है। यहां नगर क्षेत्र में 6 यूट्यूबर्स गिरफ्तार किए गए हैं। वे सिर और मुंह पर खून जैसे रंग से सनी पट्टी बांधकर हाथों में डंडे लेकर बाजार में घूमकर रील बना रहे थे। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने 6 यूट्युबरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवा कुमार, रोबिन कुमार, कुशल कुमार, अंकुश मीना, अमन कुमार, सचिन मीणा कस्बे में आक्रोशित स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डिबाई में 6 युवकों द्वारा अपने शरीर और सिर पर खूननूमा पट्टियां बांधकर हाथों मे डण्डे लेकर बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घूम-घूम कर वीडियो रील बनायी जा रही थी। इससे आम जनमानस में भय और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस सूचना पर थाना डिबाई पुलिस द्वारा वीडियो बना रहे 6 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151/107/116 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज कर 6 युवकों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button