गाजियाबाद में तैनात दरोगा पर रेप का आरोप

पीड़‍िता बोली- पहले से शादीशुदा, धोखे से शादी की अब कर रहा उत्‍पीड़न

गाजियाबाद। गाजियाबाद में तैनात शादीशुदा दरोगा ने एक महिला से शादी का राज छिपाकर लव मैरिज कर ली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ रेप भी किया गया। अब धमकी देकर उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाली महिला की ओर से उसके अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी दी। इसमें बताया गया कि महिला ने 2019 में एक झगड़े की रिपोर्ट साहिबाबाद थाने में दर्ज कराई थी। उस समय एक दरोगा साहिबाबाद थाने में तैनात था। दरोगा ने मदद करने के नाम पर शालीमार गार्डन पुलिस चौकी समेत कई स्थानों पर बुलाया और उससे रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद अपनी पहली शादी की बात छिपाकर 1 जुलाई 2024 को महिला के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 2 जुलाई 2024 को रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। महिला को जब दरोगा की पहली शादी के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने इस संबंध में बात की तो उसने उसे और उसके भाइयों को झूठे केस में बंद करने की धमकी दी। इस बारे में पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। महिला ने न्याय पाने के लिए कोर्ट में अर्जी दखिल कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button