मुस्लिम महिला की मन्नत हुई पूरी, कानपुर के शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Muslim woman's wish was fulfilled, she performed Jalabhishek in Shiva temple of Kanpur

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम महिला का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मुस्लिम महिला शिव मंदिर में मत्था टेक रही है। पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रही है। महिला ने बताया कि उसके परिजन (रिश्तेदार) काफी बीमार थे। उनकी हालत बहुत सीरियस थी। भगवान शिव से कामना थी कि परिजन के स्वास्थ्य होने पर पूजा-अर्चना करूंगी।
मुस्लिम महिला ने बताया कि ईश्वर की कृपा से मेरे परिजन अब स्वास्थ्य हो गए हैं, इसलिए भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना करने लिए आई थी। मुस्लिम महिला का पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आंखों को सुकून देने वाला वीडियो सोशल मीडिया खूब जमकर पसंद किया जा रहा है।
कानपुर शहर गंगा-जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है, लेकिन कई अराजकतत्वों ने कानपुर के अमन-चैन और आपसी सौहार्द को कई बार बिगाड़ने का काम किया, लेकिन शहर वासियों की समझदारी की वजह से अराजकतत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
मुस्लिम महिला कानपुर के मांधना की रहने वाली है। परिजन के स्वस्थ होने की खुशी महिला के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने सामाजिक सौहार्द और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button