हिमाचल प्रदेश के ऊना में नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर

In Himachal Pradesh's Una, a 15 feet long python swallowed a Nilgai calf alive

ऊना/हिमाचल प्रदेश। ऊना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के हरोली में एक खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। वहीं, वहां से गुजर रहे लोगों ने जब ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि खेत में नजदीक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए। इसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर तुरंत मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल चुका था।
मौके पर पहुंचे वन विभाग ने अधिकार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ऊना के हरोली में एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया है। हम जब पहुंचे तो अजगर नीलगाय के बच्चे को पूरा निगल चुका था। नीलगाय की जान बचाने के लिए काफी प्रयास किया। अजगर के जबड़े से उसे बाहर तो निकाल लिया, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हमने रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वहीं अब यहां के लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button