चलती कार से पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, हुई गिरफ्तारी

Video of waving pistol from a moving car goes viral, arrest made

चलती कार से पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, हुई गिरफ्तारी

नोएडा। चलती कार से सनरूफ खोल कर हथियार लहराने का वीडियो फिर प्रसारित हुआ। वीडियो नोएडा के फेज वन कोतवाली क्षेत्र में दलित प्रेरणा स्थल के पास का बताया गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर वाहन और आरोपी का पता लगाया। पुलिस पिस्टल लहराने वाले और कार चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
22 सेकंड के वीडियो में युवक पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल दिखा। लोगों ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो कुछ और ही सच सामने आया।
इस मामले में नोएडा पुलिस ने जारी किए बयान में बताया कि मंगलवार को थाना फेस वन क्षेत्र के प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर टीम ने अंश और उसके साथी रितिक को गिरफ्तार किया है। दोनों सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 के रहने वाले हैं।
पूछताछ पता चला कि वीडियो में दिख रही पिस्टल टॉय पिस्टल थी। पुलिस ने वीडियो में दिख रही टॉय पिस्टल को बरामद का लिया गया है। पूछताछ में बताया कि वह शौक में कार की छत से निकलकर शौक में टॉय पिस्टल लहरा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने मामले में वाहन का 30 हजार रुपये का चालान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button