दिल्ली पुलिस बूथ के पास गीता कॉलोनी में मोहल्ला क्लीनिक से दो एसी चोरी, सुरक्षा पर सवाल

Two ACs stolen from Mohalla Clinic in Geeta Colony near Delhi Police booth, questions on security

दिल्ली ब्यूरो। राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री को पार कर रहा है। तेज धूप में सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण गर्मी में चोरों ने गीता कालोनी में दिल्ली पुलिस बूथ के बराबर में बने मोहल्ला क्लीनिक से दो एयर कंडीशनर चोरी कर लिए। इस चाेरी पर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। पुलिस बूथ के पास ही बने क्लीनिक से चोरों ने पुलिस की नजरों से बचते हुए वारदात को अंजाम दिया। क्लीनिक की फार्मासिस्ट चंचल बघेल की शिकायत पर गीता कालोनी थाना पुलिस ने चोरी की धारा में प्राथमिकी की है।
चंचल बघेल गीता कालोनी श्मशान के पास स्थित मोहल्ला क्लीनिक में फार्मासिस्ट हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह मोहल्ला क्लीनिक में ड्यूटी पर पहुंची।
क्लीनिक के अंदर गई तो उनके होश उड़ गए। क्लीनिक में खिड़की के रास्ते से चोर घुसे थे और दो एयर कंडीशनर, एक इन्वर्टर, दो स्टेबलाइजर, एक पानी की मोटर चोरी करके ले गए। क्लीनिक की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। आशंका है उसी से चोर अंदर घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये चोरों की पहचान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button