देश में 4 हजार से ज्यादा हुए कोरोना के मामले, 24 घंटे में पांच लोगों की मौत
Corona cases exceeded 4 thousand in the country, five people died in 24 hours

- पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 5 लोगों की मौत।
- देश में कोरोना के कुल 4026 एक्टिव केस।
- कोरोना के 1416 एक्टिव केस के साथ केरल टॉप पर।
नई दिल्ली/एजेंसी। कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 5 लोगों की जान चली गई। देश में कोरोना के मामले 4,000 के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के कुल 4026 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल (1416) में देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (494) और तीसरे नंबर पर गुजरात (397) में कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं 393 एक्टिव मामलों के साथ देश की राजधानी दिल्ली चौथे नंबर पर है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में कोविड के 90 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं गुजरात में सबसे ज्यादा (59) एक्टिव केस मिले हैं।
कोरोना वायरस से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में 1, महाराष्ट्र में 2, तमिलनाडु में 1 और पश्चिम बंगाल में 1 की मौत की खबर सामने आई है।




