5000 भारतीयों को बनाया गुलाम, अपने ही देश पर हमला के लिए किया मजबूर

कंबोडिया। भारत के हजारों लोगों से भारत पर ही हमला करवाया जा रहा है। एक देश ने भारत के पांच हजार लोगों को साइबर गुलाम बना लिया है। यह देश भारत के लोगों का इस्तेमाल भारत में ही बैठे लोगों के को लूटने के लिए कर रहा है। भारत में बैठे कई लोग इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं। दरअसल, दक्षिण पूर्ण एशिया में कंबोडिया नामक देश है। कंबोडिया में लगभग 5000 भारतीय लोग फंसे हुए हैं। में भारतीय लोगों को जबरन कंबोडिया में रखा जा रहा है और इन्हीं लोगों को भारत में साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
कंबोडिया में भारतीयों को जबरन साइबर स्लेवरी या साइबर फ्रॉड के दलदल में धकेले जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने रोजगार के मकसद से कंबोडिया जाने को लेकर एक अडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रेस नोट में बताया गया है कि बीते दिनों ध्यान में आया है कि आकर्षक जॉब के अवसरों के लालच में आकर भारतीय मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। इसके बाद इन भारतीय नागरिकों को आर्थिक स्कैम और दूसरी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आगे यह अडवाइजरी कहती है कि जो भारतीय नागरिक जॉब के लिए कंबोडिया जाना चाहते हैं, वे ऐसा सिर्फ अधिकृत एजेंट्स के जरिए ही जाएं। इसके साथ ही कंबोडिया
में संभावित एंप्लॉयर की पूरी तरह जांच भी जरूरी है।
5,000 भारतीयों को उनकी इच्छा के खिलाफ ना सिर्फ वहां रहने को मजबूर किया जा रहा है बल्कि उन्हें जबरन साइबर धोखाधड़ी के काम में धकेला जा रहा है। बीते दिनों एक खबर में यह दावा किया गया था। बीते दिनों विदेश मंत्रालय ने बताया था कि बताया था कि उसने कंबोडियन अथॉरिटीज के साथ मिलकर ऐसे 250 भारतीयों को रेस्क्यू भी किया है, जिनसे जबरन साइबर फ्रॉड करवाया जा रहा है और इनमें से 75 लोगों को पिछले तीन महीनों में ही रेस्क्यू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button