हॉर्न बजाने से मना किया तो सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ा दी थार

दोनों पैरों की 10 जगह से टूट गई हड्डी

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ थाना इलाके में हॉर्न बजाने से मना करने पर थार जीप के ड्राइवर ने एक शख्स को कुचल दिया। घटना में पीड़ित के दोनों पैर आरोपी ने गाड़ी से कुचल दिए। पीड़ित के दोनों पैरों की 10 से ज्यादा जगह से हड्डी टूट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलने पर वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 6 घंटे के अंदर आरोपी थार ड्राइवर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रंगपुरी निवासी पहचान विजय उर्फ लाला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित राजीव कुमार परिवार के साथ महिपालपुर में रहते है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। वह एयरपोर्ट में टर्मिनल-3 में गार्ड की नौकरी करते है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से अगली सुबह बजे तक उनकी ड्यूटी टर्मिनल-3 के पास थी। सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कैब से महिपालपुर चौक के पास उतरे। यहां से वह पैदल घर की ओर जा रहे थे।
पीड़ित के अनुसार वह महिपालपुर रेड लाइट के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से थार कार में सवार युवक ने जोर-जोर से हॉर्न दिया। हॉर्न देने से मना करने पर आरोपी युवक ने पीड़ित के हाथ से सिक्योरिटी बैटन मांगा। मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि रोड पार कर तेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाता हूं। पीड़ित ने जैसे ही रोड क्रॉस किया आरोपी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीड़ित नीचे गिर गए और चिल्लाने लगे। उसके बाद आरोपी ने कार दोबारा बैक की और पीड़ित के ऊपर चढ़ा दी।
घटना में पीड़ित के दौने पैर टूट गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों पैरों में 10 से ज्यादा जगह हड‍्डी टूटी है। पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड का इलाज पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एएसआई अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button