‘POK का छोड़ा शानदार मौका और…’, बैनर लेकर फुटओवर ब्रिज पर चढ़े आप कार्यकर्ता

'POK missed a great opportunity and...', AAP workers climbed the footover bridge with banners

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक हुए संघर्ष का अचानक से अंत हुआ तो विपक्षियों ने भाजपा सरकार व पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी बार-बार प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वहीं, आज (बुधवार) को आप कार्यकर्ता एक बैनर लेकर करोल बाग स्थित एक फुटओवर ब्रिज पर पहुंचे। वहीं, इस बैनर पर जो लिखा था, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाथों में जो बैनर था, उस पर ‘POK का छोड़ा मौका, मोदी का देश को धोखा’ लिखाा हुआ था। इस दौरान आप कार्यकर्ता इस बैनर को लेकर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गए और उसे वहीं टांग दिया। इतना ही नहीं आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
आप की ओर से लिखा गया कि इस बार POK को वापस भारत में शामिल करने का शानदार मौका था लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कहने पर युद्धविराम करके वो मौका गंवा दिया। मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर किया प्रदर्शन।
वहीं, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह POK को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन, जब इसे लेने का सही समय आया तो इन्होंने सीजफायर कर लिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस फैसले से ना खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button