दिल्ली में रह रहे पांच हजार पाकिस्तानी

आईबी की लिस्ट से सामने आया हैरान करने वाला आकंड़ा, पुलिस को सौंपी सूची

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार के आदेश का पालन करते हुए कई राज्य सरकारें ने उनके राज्य में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने में लगी है। दिल्ली में करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। भारत के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इसकी लिस्ट सौंपी है।
आईबी ने दिल्ली में रह रहे करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने यह सूची दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के साथ साझा की है और आगे सत्यापन और पहचान के लिए इसे संबंधित जिले के साथ भी साझा किया गया है।
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूची में उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम शामिल हैं जिनके पास दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) है और उन्हें छूट दी गई है। सूची सत्यापन के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई है और पाक नागरिकों को अपने वतन लौटने को कहा गया है। मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या अधिक है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर एक बैठक बुलाई गई है और दिल्ली पुलिस को मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को दिल्ली में रह रहे इन पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कहने का काम सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button