नागपुर के पुलिसवाले ने स्कूटर से कैब का पीछा कर दिल्ली गैंग की 4 चोरनियों को पकड़ा, रमजान का नाश्ता भी छोड़ा

नागपुर/महाराष्ट्र। नागपुर जिले में चोरों और चालबाजों के एक अंतरराज्यीय गिरोह की चार महिलाएं पकड़ी गई हैं। इस गिरोह को पकड़ने का क्रेडिट पुलिस ड्राइवर के रूप में तैनात मोहम्मद हदीस को जाता है। जो कि रविवार को गिरोह की चार महिलाओं को पकड़ने के लिए स्कूटर पर सवार हुए और एक कैब का पीछा किया। इसके बाद कैब को ओवरटेक कर महिलाओं को अरेस्ट कर लिया। गिरोह को पकड़ने के लिए उन्होंने सुबह होने से पहले अपना रमजान का नाश्ता (सेहरी) भी छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस विभाग ने हदीस के काम की तारीफ की है।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह नई दिल्ली का रहने वाला है। इसमें ट्रांसजेंडर और पुरुष भी शामिल हैं। इसी गिरोह के दो साथियों को पुलिस ने रविवार तड़के कहीं और से गिरफ्तार किया गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद ये सभी शहर से भागने की योजना बना रहे थे। बताया गया कि हदीस ने अकेले ही चार महिला चोरों को पकड़ने के लिए स्कूटर पर सवार होकर श्री मोहिनी कॉम्प्लेक्स के पास कैब को ओवरटेक किया। इसके बाद गिरोह पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह साप्ताहिक बाजारों को गूगल मैप पर ढूंढकर वहां पहुंच जाता है और महिलाओं को धोखा देकर कैश और कीमती सामान लूट लेता है। पिछले कुछ दिनों में नंदनवन, कैंपटी, कोराडी और पचपावली में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद से ही पुलिस इस गिरोह को पकड़ने की योजना बना रहा था।
वरिष्ठ पीआई आसाराम चोरमले के नेतृत्व में सीताबर्डी पुलिस नागपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र की तलाशी ले रही थी। तभी क्राइम ब्रांच के एसआई राहुल सिरे की टीम ने रामेश्वरी के पास रहाटे नगर टोली से एक ट्रांसजेंडर सहित दो लोगों को पकड़ा। इस दौरान बाकी लोग भागने में सफल रहे।
पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह के बाकी सदस्य नागपुर या इतवारी रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। हदीस जो कि सीताबर्डी पुलिस टीम को नागपुर रेलवे स्टेशन तक ले गए थे। वह वाहन के पास इंतजार कर रहे थे। तभी एक स्कूटर चालक ने उन्हें सचेत किया कि चार महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर एक कैब में चढ़ी थीं।
हदीस ने तुरंत स्कूटर की कमान संभाली और मालिक से पीछे की सीट पर बैठने को कहा। हदीस इटारसी के लिए बुक की गई कैब को रोकने में कामयाब रहा। जहां से गिरोह ने दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने की योजना बनाई थी। गिरोह में दो ट्रांसजेंडर समेत छह महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। क्राइम ब्रांच ने अब दो पुरुषों को और सीताबर्डी पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button