कानपुर में छठी कार्यक्रम में आया बिन बुलाया मेहमान, धर्मान्तरण का पाठ पढ़ाया, फिर फूंक डाली और चला गया

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बस्ती में छठी के कार्यक्रम में अचानक बिन बुलाया मेहमान आया और उसने बीमार शख्स पर फूंक डाली। इसके बाद माइक से धर्मान्तरण का पाठ पढ़ाया, उसके फायदे गिनाए और फिर 15 मिनट बाद चला गया। वायरल वीडियो की जब पुलिस ने जांच की तो बस्ती वालों ने चौंकाने वाला बयान दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित थारू बस्ती का पिछले हफ्ते एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स बस्ती में भीड़ इकट्ठा करके बस्ती वालों को ईसाई धर्म के फायदे गिना रहा था। बस्ती वालों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करने की सलाह दे रहा था। इसके साथ ही बस्ती में पर्चे बांटे गए। वायरल वीडियो को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने संज्ञान में लिया था। पुलिस जब जांच करने के लिए पहुंची तो बस्ती के लोगों ने चौंकाने वाला बयान दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दिन बस्ती में नीरज के नाती का छठी संस्कार का कार्यक्रम था। पूरी बस्ती में काफी चहल-पहल थी। नीरज के घर पर रिश्तेदार मौजूद थे। इसी बीच एक अनजान शख्स आया और माइक से प्रार्थना करने लगा। उसने बीमार नीरज पर फूंक डाली। उसने बताया कि ईसाई धर्म अपना कर ईश्वर की प्रार्थना करने से बड़ी-बड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही उसने धर्म परिवर्तन के कई फायदे भी गिनाए और 15 मिनट बाद चला गया। उसने बस्ती के लोगों को बताया था कि बकरमंडी से आया है।

वहीं, रावतपुर थाना प्रभारी नीरज ओझा के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान नहीं हो पा रही है। इसके लिए लिए रास्ते में आने वाले सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उसके कद-काठी के हिसाब से भी खोजने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button