सुहागरात के एक साल बाद हैवान बना पति! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप,आईसीयू में लड़ रही जिंदगी की जंग

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति फरार है।

मऊगंज/मध्यप्रदेश। मऊगंज जिले में एक महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पति ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि पहले उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया।
घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पति की पहचान शैलेंद्र पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह के चलते महिला कई महीनों से मायके में रह रही थी। करीब 10 दिन पहले ही वह ससुराल लौटी थी।
इसी दौरान पति और पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के साथ बर्बरता की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button