प्रयागराज के मदरसे में तिरंगा बिछाकर परोसा गया नाश्ता, तस्‍वीर वायरल होने पर चार के खिलाफ केस दर्ज

प्रयागराज,(उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज में तिरंगे का अपमान किए जाने का मामले में विवाद गहरा गया है। तिरंगे के अपमान का फोटो सामने आने के साथ ही इसके खिलाफ आक्रोश भड़क गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश स्वतंत्रता के वीरों को याद कर रहा था। तिरंगे को सलामी दी जा रही थी। वहीं, प्रयागराज के मदरसे में तिरंगे पर ही नाश्ता परोस दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद इसके खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर मदरसा प्रबंध समेत चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामला मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम का बताया जा रहा है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियांवा इलाके से यह घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया। दरअसल, मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसने का मामला सामने आया। स्वतंत्रता दिवस की शाम को स्थानीय कारोबारियों ने इस मामले को जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची। व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। इसके अलावा मदरसा संचालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल किया गया फोटो
मदरसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद तिरंगे को टेबल पर बिछाकर नाश्ता परोसे जाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस संबंध में तस्वीर पोस्ट की। इससे मुख्यमंत्री से लेकर यूपी पुलिस, डीजीपी और प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही इसे वायरल किया जाने लगा। तस्वीर शेयर होने के बाद इस मामले पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button