महिला ने खराब साड़ी वापस न करने पर शोरूम के सामने ही सड़क पर साड़ी को लगा दी आग

मेरठ,(उत्तर प्रदेश) मेरठ में एक महिला ने खराब साड़ी वापस न करने पर शोरूम के सामने ही सड़क पर साड़ी को आग लगा दी। साड़ी करीब पांच हजार की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शोरूम के मालिक ने महिला को साड़ी की कीमत लौटाकर विवाद खत्‍म किया। रीना शर्मा नामक महिला ने करवाचौथ के दिन जीआईसी के सामने स्थित साड़ी के शोरूम से पांच हजार मूल्य की शादी खरीदी थी। मंगलवार को रीना अपनी एक सहेली के साथ शोरूम में पहुंची और साड़ी में मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट बताते हुए वापस देने की बात कही। रीना ने साड़ी का बिल भी दिखाया और आरोप लगाया कि जान बूझकर दुकानदार ने उन्‍हें डिफेक्टिव पीस दिया है। इसलिए साड़ी लेकर उन्‍हें उनके पांच हजार रुपये वापस दिए जाएं।
वहीं शोरूम स्टाफ का कहना है कि महिला ने साड़ी चेक करके ली थी। उस समय कोई डिफेक्ट नहीं था।अगर डिफेक्ट था तो इतने दिन बाद क्यों बदलने आई हैं। इसलिए अब साड़ी वापस नहीं ली जा सकती है। स्टाफ के मना करने पर महिला आग बबूला हो गई। उसने साड़ी को बीच सड़क पर रख कर आग लगा दी। इससे कुछ देर के लिए रोड पर यातायात रुक गया। सूचना पर पुलिस शोरूम पहुंच गई। दोनों पक्षों से बात की। उसके बाद शोरूम के मालिक ने महिला को पांच हजार रूपये लौटा दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button