मथुरा नगर निगम ने भगवान शंकर को भेजा नोटिस

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। मथुरा नगरी में नगर निगम का एक कारनामा इन दिनों लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां नगर निगम के अफसरों ने भोलेनाथ को भी टैक्स के दायरे में लाकर सभी को चौंका दिया है। सावन के महीने में भक्त जहां अपने आराध्य भोलेनाथ की पूजा-सेवा में जुटे हैं वहीं नगर निगम ने वार्ड 13 में स्थित एक शिव मंदिर को हाउस टैक्स का नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद चर्चा में आया नगर निगम अब फजीहत से बचने के लिए इसमें अलग ही कहानी बयां कर रहा है। बहरहाल भोले पर निगम के हाउस टैक्स के नोटिस को लेकर लोग निगम अधिकारियों की कर्मठता पर खूब चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के तिवारीपुरम में जो निगम के वार्ड संख्या 13 का हिस्सा है, में एक सार्वजनिक प्राचीन शिव मंदिर है। सावन के महीने में एक तरफ शिव के भक्त अपने आराध्य पर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर रहे हैं, दूसरी तरफ मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने मंदिर को भी हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के दायरे में लाकर बकाया जमा कराने का नोटिस जारी किया है। 17 जुलाई 2022 को निगम द्वारा शिव मंदिर के लिए नोटिस जारी करने के बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

IMG-20220728-WA0013

कान्हा की नगरी के लोग निगम के अफसरों की इस कार्यकुशलता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। भोलेनाथ को हाउस और वाटर टैक्स का नोटिस जारी करने को लेकर नगर निगम के टीएस उम्मीद सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुए सर्वे में मंदिर के बाहर एक कमरा बना हुआ था और तभी उसके हिसाब से ये टैक्स का नोटिस जारी हुआ। अधिकारी ने कहा लेकिन वर्तमान में वहां कमरा नहीं है, केवल शिव मंदिर ही है। उन्होंने बताया कि कमरे के हिसाब से टैक्स लगाया गया था ना कि मंदिर पर। वहीं नोटिस शिव मंदिर के नाम से जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुजारी तो आते जाते रहते हैं इसलिए नोटिस पर मंदिर का नाम चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button