“कैंसर जागरूकता की ओर कदम: एसबीआई फाउंडेशन और चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया की पहल”

“विश्व कैंसर दिवस पर सामुदायिक जागरूकता का संकल्प”

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ के नेतृत्व में एक वैश्विक पहल है। इसी क्रम में धाता ब्लॉक के चांदपुर औढेरा ग्राम में 4 फरवरी 2026 को एसबीआई फाउंडेशन एवं चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के संयुक्त प्रयास से कैंसर विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कैंसर पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को रोकना तथा इससे जुड़े मिथकों को दूर कर सही जानकारी प्रसारित करना था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सामूहिक रूप से कैंसर होने के कारणों और बचाव के उपायों पर सरल और प्रभावी जानकारी दी।
समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के मैनेजर मृत्युंजय पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ आदतें अपनाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तंबाकू से परहेज, शराब का सीमित सेवन और त्वचा को अत्यधिक धूप से बचाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। आशा वर्करों ने जानकारी को समुदाय तक पहुँचाने में विशेष सहयोग किया और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि स्क्रीनिंग से कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है, जिससे इलाज की सफलता दर और जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने एचपीवी और हेपेटाइटिस बी के टीकों को कैंसर रोकथाम में महत्वपूर्ण बताया और नियमित जांच को दीर्घकालिक रोकथाम का आवश्यक साधन बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button