आजमगढ़ में 40 साल पहले ‘मर’ चुके शख्स ने तहसील में आकर एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मुर्दे ने सदर तहसील में जाकर कहा कि मैं जिंदा हूं। पीड़ित ने कहा कि हमें 40 वर्ष पहले मृतक दिखाकर भूमाफियाओं ने हमारे जमीन का फर्जी बैनामा करवा लिया है। ऐसा आरोप लगाया है।
आजमगढ़ के सदर तहसील क्षेत्र में एक जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। यहां पीड़ित ने शनिवार को सदर तहसील पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित वकील अहमद पुत्र उमर निवासी मोहम्मदपुर के अनुसार वह बचपन से ही कोलकाता में रहता आया है। उन्होंने बताया कि वह आजमगढ़ करीब 70 वर्ष बाद आया है।
इस समय वह फिलहाल आजमगढ़ शहर के गुलामी का पूरा में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है। उसकी भूमि सिधारी थाना के डुगडूगवां में चक नंबर 134, 136, 139 है। इसको कि फर्जी तरीके से पीड़ित को 40 वर्ष पूर्व मृत दिखाकर एडवोकेट श्याम नारायण, राज नारायण, नसीम, बशीर, अशफाक समेत अन्य लोगों ने फर्जी रजिस्ट्री दिखा कर हड़प लिया है। इसकी जानकारी नहीं थी।
इस मामले में पीड़ित वकील अहमद के रिश्ते में भतीजे सैफ अली खान ने बताया कि उसने जब जमीन के बारे में तहकीकात की, तब इसकी जानकारी हुई। इसके बाद वह अपने चाचा वकील अहमद को कोलकाता से लेकर यहां आया है। और सही नाम दर्ज कराने के लिए दौड़ भाग कर रहा है। पीड़ित ने कहा कि देखते हैं कि कब तक हमें न्याय मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button