ईदगाह की दीवार गिरने से 3 की मौत, कई महिलाओं के दबे होने की आशंका

मऊ/उत्तर प्रदेश। मऊ में घोसी थाना क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के पास कस्बे के पासईदगाह की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत और लगभग दो दर्जन लोग घायल होने की सूचना है। मौके पर जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक के साथ भारी फोर्स मौजूद है। बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के लोग मौजूद है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। नवनिर्मित मॉल बनाने के लिए मैटेरियल रखा गया था। बताया जा रहा है कि बालू के दबाव से वाउंड्री वाल गिरी है।




